औरैया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— 2,29600/₹ की नगद बरामद की दो साइबर,अपराधी गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी औरैया. औरैया पुलिस साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर ठगी करने वाले 02 अपराधियों को औरैया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
उनके कब्जे से ₹2,29,600/- नकद, मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड व 103 क्यूआर स्कैनर बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त दुकानदारों को फोन-पे बॉक्स ठीक करने व QR कोड बनाने का प्रलोभन देते थे। इस दौरान वे दुकानदारों की बैंकिंग जानकारी
जैसे—यूज़र आईडी, पासवर्ड व UPI पिन इत्यादि प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद उनके मोबाइल से मैसेज कर सिम का यूनिक पोर्टेबिलिटी कोड प्राप्त कर या सिम निकाल कर UPI के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कर लेते थे।
किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा खाते से धोखाधड़ी की स्थिति में
तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
ये भी पढ़ें 28 लाख की धोखाधड़ी वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार












