प्यार या वासना? 9 बच्चों की मां का 20 साल के युवक से इश्क, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई, फिर…

9 बच्चों की मां का 20 साल के युवक से इश्क, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई, फिर…

शाहजहांपुर: Dadi Ki Love Story: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 बच्चों की मां एक 20 वर्षीय युवक के साथ प्रेम संबंध में लिप्त पाई गई। दादी और युवक के बीच का यह अजीब रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वह सबकुछ छोड़ प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। बताया जा रहा है कि महिला को उसी के घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया, जिसके बाद बहू ने पूरे परिवार को इसकी जानकारी दी।

प्रेमी संग फरार हुई महिला

यह मामला जिले की जलालाबाद तहसील के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, 9 बच्चों की मां का प्रेम-प्रसंग मेहंदी लगाने वाले 20 साल के युवक से चल रहा था। युवक पास के ही गांव का रहने वाला है और मेहंदी लगाने के बहाने महिला के गांव आता-जाता रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका प्यार समाज की मर्यादाओं को पार कर गया।

परिजनों ने किया विरोध, लेकिन प्रेम अडिग

बताया गया कि महिला का पति ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है। उसका कहना है कि उसने अपनी पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान बहू भी मौके पर मौजूद थी। परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी। बाद में महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

पुलिस को दी गई जानकारी

परिवार ने महिला को समझा-बुझाकर घर तो बुला लिया, लेकिन वह रहने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रेमी-प्रेमिका की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें Badaun: डोली की जगह उठी अर्थी: शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन दीक्षा की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें