पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा थाना कंधई की नवनिर्मित चौकी विजहरा का विधिवत उद्घाटन, स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई सलामी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आज थाना कंधई क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित चौकी विजहरा पर आगमन के अवसर पर स्थानीय पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर/सलामी प्रदान की गई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्जना कर फीता काटकर चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया।उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, थाना कंधई प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह भदौरिया, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण किया गया एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा त्वरित पुलिस सेवा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्मित चौकी विजहरा के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अधिक प्रभावी होगी, जिससे आमजन को त्वरित न्याय, सुरक्षा एवं सहायता प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग अपनाने का आह्वान किया।
नवनिर्मित चौकी के उद्घाटन से थाना कंधई क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों को पुलिस संबंधी सेवाएं निकट, सरल एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें नौबस्ता थाना प्रभारी ने मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी भोज, उमड़ा जनसैलाब












