नौबस्ता थाना प्रभारी ने मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी भोज, उमड़ा जनसैलाब
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत कानपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कानपुर दक्षिण स्थित नौबस्ता थाना परिसर के समीप भव्य खिचड़ी भोज एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, राहगीर और पुलिसकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारे और सेवा भाव का संदेश देना रहा।
यह कार्यक्रम थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना प्रभारी ने स्वयं आगे बढ़कर लोगों को खिचड़ी परोसी और सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। ठंड के मौसम में गर्म खिचड़ी पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

सामाजिक समरसता का संदेश
थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का अवसर है। इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर है और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें स्वदेशी जागरण मंच,देवघर ,ने विकसित-भारत-2047′ पर आयोजित की विशेष-परिचर्चा












