स्वदेशी जागरण मंच,देवघर ,ने विकसित-भारत-2047′ पर आयोजित की विशेष-परिचर्चा 

स्वदेशी जागरण मंच,देवघर ,ने विकसित-भारत-2047′ पर आयोजित की विशेष-परिचर्चा 

वेवघर ।स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड स्थित होटल न्यू ग्रेन्ड के भव्य सभागार में भारतवर्ष के विरव्यात अर्थशास्त्री श्री मान सिद्धार्थ रस्तोगी द्वारा विकसित भारत-2047 पर विस्तार से विशेष परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद की चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस परिचर्चा में उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतू हर भारतीय को निवेश व संचय करना चाहिए। साथ ही, सनातन की रक्षा के लिए अपने दशांस को सनातन के लिए खर्च करना चाहिए। घर-घर गीता, हर-हर गीता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा व श्री मद्‌‌भागवत गीता की पाँच-पाँच पुस्तकें लोगों को बॉटनी चाहिए ,ताकि सनातन के प्रति लोग जागरूक हो सके। परिचर्चा के अन्त में श्री रस्तोगी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम झाररखण्ड के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। आज झारखण्ड के बदलाव की शिला रख दी गई है। आज के कार्यक्रम में सभी महानुभावों ने सनातन विस्तार का संकल्प लिया। मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक, मनोज सिंह ,जिला संयोजक संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, बाबू सोना श्रृंगारी, अमर सिन्हा, पंकज सिंह भदोरिया, राजीव झा, प्रदीप बाजला, राम सेवक सिंह गुंजन, शशि शेखर सिंह, प्रकाश चन्द्र सिंह, सुनील कुमार गुप्ता ,राम नरेश, गौरी शंकर शर्मा, नीलेश सिंह, अनुज त्यागी ,बमशंकर दूवे, शत्रुध्दन, प्रसाद, स्नेह कुमार, बबलू मित्रा इत्यादि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें धूमधाम से मनाया गया स्वर्गीय पंडित रमाकांत द्विवेदी का जन्म दिवस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें