धूमधाम से मनाया गया स्वर्गीय पंडित रमाकांत द्विवेदी का जन्म दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वर्गीय पंडित रमाकांत द्विवेदी का जन्म दिवस

ब्यूरो प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा/प्रतापगढ। संग्रामगढ़ गुरुवार को राम निवास द्विवेदी इंटर कॉलेज पानिगो में स्व0 पं0 रमाकांत द्विवेदी जी का जन्म दिवसबहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l मुख्य अतिथि डॉ कमलेश मिश्र जीएवं विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्र ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर संस्थापक जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया l छोटे बच्चों ने रंगा रंग प्रोग्राम से सभी का मन मोह लिया कक्षा 2 की छात्राए मोहक,गरिमा, रुचि तथा भावना ने ग्रुप डांस कर के सभी दर्शकों का मन मोह लिया कक्षा 12 की छात्राएं झांसी की रानी पर प्रहसन प्रस्तुत करके समाज में लड़कियों के ऊपर हो रहे अत्याचार के ऊपर प्रकाश डाला है इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी,उपप्रधानाचार्य अरुणेश त्रिपाठी,विकास मौर्य, मनीष पांडे, सुनील मिश्र, नवनीत सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, विमल शुक्ल,दिलीप त्रिपाठी, अनूप,विवेक, श्रीमती सुनीता,मंजू,नीलम,समीक्षा, रिया, स्वाती तथा ज्वाला देवी महाविद्यालय मानिकपुर के हिंदी प्रवक्ता डॉ सूर्य नाथ पांडेय आदि उपस्थित रहे l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें