“यक्ष ऐप” से सशक्त होगी पुलिसिंग — जनपद प्रतापगढ़ के समस्त थानों पर पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण-
संवाददाता शिक्षा तिवारी
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित “यक्ष ऐप” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में @pratapgarhpol द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के समस्त थानों पर तैनात पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को उक्त ऐप के संबंध में व्यापक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान “यक्ष ऐप” के उपयोग, उद्देश्य एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ऐप के माध्यम से पुलिस कार्यक्षमता में वृद्धि, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान, अभिलेखों का डिजिटल संधारण तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऐप के व्यावहारिक उपयोग को समझाने हेतु डेमो एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण भी कराया गया।उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सक्षम एवं आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए बेहतर, तेज एवं प्रभावी पुलिसिंग के साथ-साथ उच्च स्तरीय जनसेवा सुनिश्चित करना है।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी एवं नवाचार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस कार्य प्रणाली को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें हिंदूवादी संगठनों में पैदा हुये आक्रोश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा












