हिंदूवादी संगठनों में पैदा हुये आक्रोश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

हिंदूवादी संगठनों में पैदा हुये आक्रोश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

लव जाट गायक और मामला धर्म परिवर्तन से मना करने पर युवक ने युवती के वायरल किये थे अश्लील वीडियो हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप गया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

सुमेरपुर,हमीरपुर।धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फसाने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने से युवती के इंकार कर देने से खफा युवक द्वारा नाबालिग के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाकर युवती के पिता को साथ लेकर थाने में जमकर हंगामा काटा और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए थाने के सामने हाईवे में जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे की युवती के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देने से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की। साथ ही बाजार बंद कराकर थाने के सामने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने पीडिता के पिता की तहरीर पर कस्बा निवासी मौलाना खान एवं उसके पुत्र अबान खान के खिलाफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, दुष्कर्म करने आदि की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में करीब 12 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, गौरक्षा संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, व्यापार मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता बाजार बंद कराते हुए सैकड़ो की तादाद में थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। करीब 1 बजे सीओ सदर राजेश कमल थाने पहुंचे। थाने गेट पर उनकी गाड़ी को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियो ने घेर लिया।गाड़ी से उतरते ही उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इधर दो दर्जन से ज्यादा हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आरोपी के घर जा धमके और आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। दोपहर करीब 2 बजे घटना की सूचना पाकर सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति, महामंडलेश्वर ज्योतिर्मानंद महाराज, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे के साथ थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता कठोर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एफआई‌आर की कॉपी उपलब्ध कराई। एफआईआर की कापी लेकर सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे।

हाईवे पर जाम लगने से दोनों तरफ सैकड़ो वाहनों के साथ यात्री बसें व एंबुलेंस फंसी रही। इससे यात्रियों व मरीजों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें