रात्रि में जूनियर हाईस्कूल में चोरी की कोशिश, ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा

रात्रि में जूनियर हाईस्कूल में चोरी की कोशिश, ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा

संवाददाता: शिक्षा तिवारी

क्राइम रिपोर्ट, कुंडा (प्रतापगढ़)

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील अंतर्गत थाना मानिकपुर क्षेत्र की अलुवामई ग्राम पंचायत में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात टल गई। घटना दिनांक 16 जनवरी 2026 की रात लगभग 1:00 बजे की है।जानकारी के अनुसार, धनऊ का पुरवा, मानिकपुर निवासी दो चोर अलुवामई स्थित जूनियर उच्च प्राथमिक विद्यालय में रखे कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान चोरी करने के इरादे से स्कूल के कई कमरों के ताले तोड़ रहे थे। इसी दौरान रात में पेशाब के लिए बाहर निकले एक ग्रामीण की नजर स्कूल के पास खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी पर पड़ी, जिसका नंबर UP 70 DP 3278 बताया जा रहा है।

ग्रामीण ने देखा कि स्कूल के ताले टूटे हुए हैं और चोरी की कोशिश की जा रही है। उसने तुरंत ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। गांव वालों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की, जिसमें एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पकड़े गए चोर की पहचान राघवेंद्र तिवारी के रूप में हुई है, जबकि फरार चोर का नाम आकाश तिवारी बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण विद्यालय का कोई भी सामान चोरी नहीं हो सका।घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर था‏ने से एसओ, दरोगा और हल्का सिपाही मौके पर पहुंचे और पकड़े गए आरोपी राघवेंद्र तिवारी को अपने साथ थाने ले गए। पूछताछ में राघवेंद्र ने फरार साथी का नाम भी पुलिस को बताया है।अब देखना होगा कि मानिकपुर थाना फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें दिल्ली में सांस संबंधी बीमारियों से एक साल में 9,211 मौतें, सरकारी आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें