रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी का खुलासा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी मध्य प्रदेश सीहोर.रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे, टीम द्वारा सीहोर,पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रेहटी क्षेत्रांतर्गत रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त किया गया है।
फरियादी विनीत तिवारी पिता महेश तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम रूद्रधाम आश्रम मंदिर, रमगढ़ा, थाना रेहटी, जिला सीहोर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09/12/2025 की रात्रि में शनि मंदिर के शटर का ताला तोड़कर भीतर रखी सिंदूरी रंग की दान पेटी चोरी कर ली गई थी।
जिसमें लगभग ₹5,000/- नकद थे। उक्त रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 674/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही,प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
मखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही युसूफ पिता मुंशी खाँ, उम्र 43 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों—
1. असलम पिता यासिन खाँ, उम्र 30 वर्ष
2. नर्मदा प्रसाद मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र 40 वर्ष (दोनों निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास) के साथ मिलकर रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दान पेटी, ₹1,920/- नकद तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक MP-41-CA-7965, को विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. युसूफ पिता मुंशी खाँ, उम्र 43 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास
2. असलम पिता यासिन खाँ, उम्र 30 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास
3. नर्मदा प्रसाद मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र 40 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि सुमेर सिंह उइके, प्रआर महेन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र गौर, योगेश कटारे, पुष्पेन्द्र जाट एवं विकास नागर की भूमिका रही।
ये भी पढ़ें प्रगति मैदान में हुआ संस्था सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान हमीरपुर की पुस्तक सर्वोदय साझा संग्रह का लोकार्पण












