विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, मोहमदी खीरी, स्थानीय पी डी भा इण्टर कॉलेज मोहमदी में, विराट हिन्दू सम्मेलन 14जनबरी2026 बुधवार अपराह्न 2 से 5बजे सम्पन्न हुआ,
संवाददाता पवन सूर्यवंशी मोहम्मदी खीरी




मुख्य वक्ता अवध प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख श्री डॉ0 रामनरेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में हिन्दू संस्कृति पर विस्तार से बताया,उन्होंने कहा कि देश मे लगातार विदेशी आक्रान्ता आये देश को लूटा हम पराधीन हुए लेकिन उसके बाद भी हमारी संस्कृति सुरक्षित रही,हमने हर मुश्किल का मुह तोड़ जवाब दिया,आज भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रही है, उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से हम समाज मे बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं, राष्ट्र निर्माण में हम सभी को आगे आना होगा कार्यक्रम अध्यक्ष सन्त श्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में हिन्दू सनातन धर्म तथा श्रीमद्भगवतगीता के बारे में विस्तार से बताया,
मात्र शक्ति से श्रीमती नीलम रस्तोगी ने कुटुम्ब, पर्यावरण, व नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया, कार्यक्रम संयोजक श्री कैलाश नाथ बाजपेयी ने हिन्दू सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया, मंचस्थ अतिथियों में विद्यालय के प्रबंधक श्री जगदीश चन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता एड रहे। नगर संघचालक मा0 श्री अरुण शुक्ला ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम का संचालन लोक भारती अवध प्रान्त सह संयोजक अतुल रस्तोगी ने किया, इससे पहले परिचय,स्वागत व सम्मान, दीप प्रज्वलन प्रस्तावना संचालक द्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम करवट बदल रहा है भारत, जय भारती, माँ भारती, तुम उठो पिया शृंगार करो की प्रस्तुति काव्या शर्मा,प्रसिद्ध गुप्ता, शौम्या शर्मा,कोमल शर्मा,रघुवंश वर्मा,शौर्य कश्यप, विनायक तिवारी,श्रीयांस शुक्ला आदि ने प्रस्तुत किये। सुमधुर गीत श्रीमती सुमन पाण्डेय, श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा त्रिवेदी ने सुनाये, उपस्थित सभी लोगों ने सङ्कल्प लिया कि हम रात्रि भोजन साथ मे करेंगे। सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने कुटुंब के साथ बैठेंगे।भजन कीर्तन,प्रेरक प्रसङ्ग, एवं समसामयिक विषयों की चर्चा करेंगे।हमारी भाषा,भूषा,भोजन,भ्रमण, भवन, अपने होगे। हम नित्य प्रति किसी एक सदग्रंथ का स्वाध्याय करेंगे।
इसके पश्चात भारतमाता की
आरती,जयकारा,प्रसाद वितरण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, मा0 विधायक श्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह एड0, ब्लॉक प्रमुख श्री महेंद्र कुमार बाजपेयी मा0 श्री अमित भसीन जी जिला संघचालक गोला।मा0 श्री अरुण शुक्ला नगर संघचालक।श्री विनोद जी खण्ड प्रचारक, श्री जितेन्द्र कुमार एड0 श्री रणधीर श्रीवास्तव, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री श्याम नरायन वर्मा, श्री डॉ0 सुभाष चंद्र गुप्ता, श्री विनय कुमार सिंह,श्री आशीष सिंह,श्री वीरेंद्र नाथ गुप्ता एड0, श्री डॉ बलराम किशोर मिश्रा, श्री सौरभ गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री संजय चतुर्वेदी,श्री आदि अंतर अवस्थी,श्री हरिओम गुप्ता, श्री आकाश मिश्रा, श्री सुमित भारद्वाज,श्री सुमित शुक्ला, श्री मानस त्रिवेदी एड0, श्री रामजी गुप्ता, श्रीमती प्रीति रस्तोगी, श्रीमती मंजू रस्तोगी, श्रीमती इंदु राठौर, श्रीमती रेखा सिंह सभासद, श्रीमती सारिका सिंह सभासद, श्री सुधीर राठौर, श्री अवनीश तिवारी,श्री सूरज तिवारी, श्री अखिल तिवारी, श्री हर्षित मिश्रा, श्री संतोष देवल,
श्री सिद्धार्थ रस्तोगी, श्री निकुंज रस्तोगी, श्री रजत रस्तोगी, सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के सभी वर्गों के बन्धु उपस्थित रहे।












