क्रॉसिंग रिपब्लिक में पुलिस का सघन सर्च अभियान, अवैध गांजा बरामद

क्रॉसिंग रिपब्लिक में पुलिस का सघन सर्च अभियान, अवैध गांजा बरामद

एनडीपीएस एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 34 वाहनों का चालान

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद. पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व सेवन करने वालों तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया।

एसीपी वेवसिटी एवं थानाध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा यह सर्च अभियान शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 34 चालान किए गए।

इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 2.360 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं, 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में अपराध एवं नशे पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

ये भी पढ़ें 15 जनवरी। महाराजा सुहेल देव स्वशासी,राज्य,चिकित्सा,महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें