कल यूपी के 259 स्थानों पर होगा मॉकड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का होगा अभ्यास
उत्तर प्रदेश के 259 स्थानों पर बुधवार को एक साथ मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉकड्रिल आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए की जा रही है। इसमें बुलंदशहर, आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद के अलावा गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
इसके अलावा वाराणसी, मुगलसराय, सरसावां, BKT, बागपत और मुजफ्फरनगर में भी यह अभ्यास किया जाएगा।
यह आयोजन वर्ष 1971 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया जा रहा है। मॉकड्रिल के जरिए प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की तैयारियों को जांचा जाएगा। साथ ही आम जनता को भी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सतर्क और सुरक्षित रह सकें।
इस अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। यह मॉकड्रिल न केवल एक अभ्यास होगा, बल्कि आपदा के समय के समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की भी परीक्षा होगी।
ये भी पढ़ें Aligarh: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, साथी फरार












