रायबरेली पुलिस को मिली डायल 112 को मिली 10 नई बाइकें, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
रायबरेली: पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रायबरेली पुलिस को डायल 112 सेवा के तहत 10 नई बाइकें प्राप्त हुई हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से एसपी रायबरेली ने इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई बाइकों के मिलने से अब इमरजेंसी सेवाओं की गति और प्रभावशीलता में सुधार होगा। खासतौर से ट्रैफिक भीड़भाड़ वाले इलाकों और दूर-दराज के क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी।
एसपी ने बताया कि ये बाइकें अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगी और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में भी सुधार होगा। उन्होंने आशा जताई कि यह पहल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कारगर साबित होगी।
इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें Badaun: जांच करने पहुंचे डीडीओ, प्रधान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती












