स्वामी विवेकानंद के सपनों को सरकार करेगा हमारे भारत का युवा- मनोज प्रचारक,स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मंझनपुर कौशाम्बी में
संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी
आज दिनांक 16 जनवरी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मंझनपुर कौशाम्बी में वित्त नियंत्रक रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता और हरिओम सिंह प्राचार्य चिकित्सा महाविद्यालय के नेतृत्व में मुख्य वक्ता मनोज जी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र और विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने दीप प्रज्वलन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। संचालन डॉ राकेश ने किया,प्राचार्य जी ने कहा कि अपने उज्ज्वल चरित्र से ही अपने करियर का निर्माण होता है और इससे ही हमारा देश भी महान बनेगा,शिक्षा से ही आप जीवन में सब कुछ हासिल कर सकते हैं,हमारे कॉलेज के बच्चे समाज को नई दिशा देने का कार्य करें। वित्त नियंत्रक रविन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व में सनातन धर्म ही सर्वश्रेष्ठ है,गुलामी के काल में सच्चा योगदान स्वामी जी ने अपने देश के लिए किया वसुधैव कुटुंबकम् की भावना हमारे देश की है। इसी क्रम में मुख्य वक्ता मनोज जी ने कहा जो राष्ट्र और देश विरोधी गतिविधियों को रोक कर राष्ट्र निर्माण में मोड़ दे और भारत माता की चहुंओर जय जयकार करवाने लगे वो युवा है,युवा वो है जाती, मत पंथ से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सनातन कि सेवा के कार्य में अपना जीवन लगा दे वो युवा है इसीलिए स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि कि देश उठो,जागो और तब तक मत रुको,जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।”आज महान दार्शनिक,युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की हमारे प्रेरणा स्रोत है, मैं समस्त क्षेत्रवासियों,ऊर्जावान युवाओं को हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ देता हूँ। स्वामी विवेकानंद जी के विचार केवल शब्द नहीं,बल्कि जीवन जीने का मार्ग हैं। उनका मानना था कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति वहाँ के युवाओं के चरित्र और उनके संकल्पों में निहित होती है। आज का दिन हमें यह याद दिलाने का है कि यदि हम अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, तो हम न केवल अपना बल्कि अपने समाज और देश का भविष्य बदल सकते हैं।आइए,आज के इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वामी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे,समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। हमारे युवाओं का जोश,जज्बा,देशभक्ति,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा, शिक्षा के प्रति लगन,सामूहिक संगठित शक्ति जो राष्ट्र के लिए समर्पित हो वही काम आने वाली है और यही हमारी असली पूंजी है। इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ओम प्रकाश,जिला प्रचारक शिव प्रसाद,
संजय,जायसवाल,राजेंद्र,अश्वनी,ऋषभ,शिव कुमार,विजय अंतरा और सैकड़ों प्रशिक्षु चिकित्सक पूरे समय उपस्थित रहें।












