उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 88 जोड़ों का विवाह सम्पन्न 60000 रुपए वैवाहिक कन्या खाते में मुरादनगर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा जोड़ो को,दिया।आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 88 जोड़ों का विवाह सम्पन्न 60000 रुपए वैवाहिक कन्या खाते में मुरादनगर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा जोड़ो को,दिया।आशीर्वाद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद।16/01/2026 आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड मुरादनगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 88 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।योजनान्तर्गत रू० 25,000/- की उपहार सामग्री (वर-वधु के कपडे, चाँदी की बिछिया व पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी इत्यादि) विवाहित जोड़े को दिया जाता है। उक्त के अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में रू0 60,000/- की धनराशि भुगतान किये जाने का प्राविधान है। आज दिनांक 16.01.2026 को सम्पन्न हुये सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 24, अन्य पिछडा वर्ग के 24, सामान्य वर्ग के 25 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े कार्यकम में शामिल हुये। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 73 हिन्दू जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से फेरे एवं जयमाल तथा मुस्लिम वर्ग के 15 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मा० विधायक मुरादनगर श्री अजीतपाल त्यागी, मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुरादनगर श्री राजीव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल द्वारा उपस्थित रहकर विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण / खण्ड विकास अधिकारी, मुरादनगर श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद श्री संदीप चौधरी एवं एवं समाज कल्याण विभाग तथा विकास खण्ड, मुरादनगर कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें