मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम10 थानों में चलाया गया

मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम10 थानों में चलाया गया

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी

आज दिनांक 16/01/2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं साइबर जागरूकता टीम द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।अभियान के दौरान नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, गुड टच–बैड टच, साइबर अपराध से बचाव, नये आपराधिक कानून (BNS/BNSS), Zero FIR / E-FIR, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उपयोग हेतु प्रेरित किया गया—
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 वूमन पावर हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
102 स्वास्थ्य सेवा

थाना पिपरी – महिला मिशन शक्ति व एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सभी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना कड़ाधाम – मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना परिसर में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव एवं महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

थाना पश्चिम शरीरा– कस्बा पश्चिम शरीरा में भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, विधिक सहायता व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

थाना संदीपन घाट – कस्बा उमरपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, आत्मसुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

महिला थाना – कस्बा मंझनपुर में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा शोहदों की चेकिंग करते हुए महिलाओं को नये आपराधिक कानून, Zero FIR, E-FIR एवं महिला सुरक्षा योजनाओं से अवगत कराया गया।

थाना चरवा– मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए काउंसलिंग की गई एवं साइबर अपराध व महिला अधिकारों पर जागरूकता फैलाई गई।

थाना महेवाघाट – महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को साइबर सुरक्षा व शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

थाना करारी – ग्राम कटरा रक्सवारा में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना कौशाम्बी – ग्राम बारा में बालिकाओं को साइबर अपराध एवं नये कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा – ग्राम कैमा में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

जनपद कौशांबी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें