अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन ने की जिला स्तरीय नियुक्ति, गुरमीत नैन बने जींद जिला अध्यक्ष
जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा ।
टोहाना। आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक टोहाना की संतोख कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव माननीय सज्जन सिंह (सज्जन इंदाछोई) ने की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गांव कालवान निवासी गुरमीत नैन को जींद जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय महासचिव सज्जन सिंह ने बताया कि गुरमीत नैन लंबे समय से किसान, मजदूर एवं मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है। उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें आज विधिवत नियुक्ति पत्र देकर जींद जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नियुक्ति के बाद गुरमीत नैन ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों और मजदूरों की आवाज को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे तथा पूरे हरियाणा में अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन के झंडे को और मजबूत करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन का विस्तार करते हुए किसानों व मजदूरों की समस्याओं को लेकर निरंतर आंदोलन और संवाद किया जाएगा।
इस मौके पर अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदाछोई, राष्ट्रीय सचिव उदय राज खरा, बीरबल, मंडी मजदूर प्रधान कृष्ण टोहाना, राजकुमार पेलू सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












