कैंम्पियरगंज तहसील में उबाल, तहसीलदार के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

कैंम्पियरगंज तहसील में उबाल, तहसीलदार के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

स्टेट संवाददाता: विष्णु रावत

कैंम्पियरगंज तहसील परिसर उस समय पूरी तरह गरमा गया जब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। अधिवक्ताओं संघ द्वारा लगातार किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के बाद अब तहसील परिषद के मुख्य गेट पर ताला बंद कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं और तहसील परिषद से जुड़े लोगों का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा लंबे समय से भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसकी शिकायतें कई बार उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी नाराजगी के चलते तहसील परिसर में “तहसीलदार मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रशासन की इस उदासीनता से आक्रोशित होकर अब प्रदर्शन को तेज किया गया है और मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही तहसीलदार के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। वहीं, तहसील में कामकाज ठप होने से आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,

लेकिन हालात को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें