एसीपी प्रिया श्रीपाल निर्देशन में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SHO सरिता मलिक पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 02 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, 1050 रुपये नकद बरामद ।

एसीपी प्रिया श्रीपाल निर्देशन में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SHO सरिता मलिक पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 02 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, 1050 रुपये नकद बरामद ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 15.01.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान के तहत अवैध गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त रवि पुत्र राकेश निवासी ग्राम छर्रा भमोरी कला थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता लाल क्वार्टर सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष को सुदामापुरी लाल क्वाटर्स के पास खाली पडे प्लॉट से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 02 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व गांजा की बिक्री के 1050/- रुपये बरामद हुए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर तत्काल धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं गाजा पीने का आदि हूँ मैं यह गाजा उडीसा से कम दाम पर खरीद कर लाता हूँ। पैसे कमाने के लालच में छोटी छोटी पुडिया में रखकर लाल क्वाटर सुदामापुरी मे बेच देता हूँ जिससे मैं अच्छे पैसे कमा लेता हूं तथा मेरा गाजा पीने का भी काम चल जाता है और मैं अपने खर्चे भी पूरे कर लेता हूँ। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- रवि पुत्र राकेश निवासी ग्राम छर्रा भमोरी कला थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता लाल क्वार्टर सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी का विवरण –

02 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, 1050/- रुपये बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –

अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें