कैजुअल कर्मचारियों का हंगामा, चीनी मिल की चैन पर चढ़कर किया प्रदर्शन।चीनी मिल एक घंटा रहा बंद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी तिलहर शाहजहांपुर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तिलहर चीनी मिल में कैजुअल कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए मिल की चैन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चीनी मिल प्रबंधन पर उत्पीड़न व शोषण का आरोप लगाते हुए कार्य बंद कर दिया।
अचानक हुए प्रदर्शन से मिल की व्यवस्था प्रभावित हुई और गन्ने से भरी ट्रालियों की आवाजाही रुक गई, जिससे किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था
कि उनसे कैजुअल पद पर रहते हुए आउटसोर्सिंग का कार्य कराया जा रहा है, जबकि वेतन कैजुअल कर्मचारियों के बराबर ही दिया जा रहा है। इससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।
कर्मचारियों ने इसे अनुचित बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।सूचना पर चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारी शैलेंद्र अस्थाना मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की।
उन्होंने कर्मचारियों को समझाकर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ और कार्य बहाल किया गया।
इस संबंध में चीनी मिल प्रबंधन शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा लगाए गए
शोषण और उत्पीड़न के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि कैजुअल कर्मचारियों से आउटसोर्सिंग का कार्य कराया जा रहा है,
लेकिन कर्मचारियों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर पुनः विचार किया जाएगा, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।
ये भी पढ़ें ठंड में जरूरतमंदों की मदद को आगे आए ग्राम प्रधान प्रत्याशी सिराज अहमद, बांटे कंबल












