क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा राजस्व विभाग के साथ तहसील कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई-
संवाददाता अमित शुक्ला
तहसील कुण्डा में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई आयोजित की गई ।जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप पहुँचाना है।
ये भी पढ़ें माघ मेला–2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा भूपियामऊ रूट डायवर्जन का निरीक्षण












