एटा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लापरवाही पर सवाल, डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

एटा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लापरवाही पर सवाल, डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

संवादाता अमन अहमद। एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। चर्म रोग विभाग में डॉक्टरों की ड्यूटी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे रोजाना इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बलवीर सिंह द्वारा तय किए गए निर्देशों का सीनियर और जूनियर डॉक्टर खुलेआम पालन नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चर्म रोग विभाग में तैनात डॉ. प्रीति 1 बजकर 15 मिनट पर ही ड्यूटी से गायब पाई गईं, जबकि ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। स्टाफ के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि डॉ. प्रीति अक्सर सुबह 11 बजे के बाद ही ओपीडी में पहुंचती हैं और 2 बजे से पहले ही ड्यूटी छोड़कर चली जाती हैं।

डॉक्टरों के समय से न आने और समय से पहले चले जाने के कारण मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट जाते हैं, जिससे आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इस लापरवाही की पूरी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पूरे मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि कॉलेज प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है और मरीजों को कब राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा राजस्व विभाग के साथ तहसील कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें