खेत पर काम करते समय बिजली का करंट लगने से महिला की मौत

खेत पर काम करते समय बिजली का करंट लगने से महिला की मौत

 

(झांसी)  टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सिलौरी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान प्रेमदेवी अहिरवार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना आज सुबह लगभग 7: बजे की है, जब वह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मामले की जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें ???? ???? क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा राजस्व विभाग के साथ तहसील कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की गई जनसुनवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें