नीरज की हत्या में संलिप्त पत्नी सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जें/निशादेही से आलाकत्ल गमछा/ईट बरामद ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी बुलंदशहर
दिनांक 08.01.2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत अगवाल कट के पास एक अज्ञात शव मिला था थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव की शिनाख्त हेतु जनपद बुलन्दशहर व आसपास के जनपदो गौतमबुद्धनगर, हापुड, मथुरा अलीगढ, आगरा तथा दिल्ली,
हरियाणा, राज्यो में करीब 2,000 पम्पलेट वितरित/चस्पा किये गये तथा सैकड़ो सीसीटीवी चैक करते हुए वहां के थानो मे दर्ज गुमशुदगी के बारे जानकारी/सुरागरसी/पतारसी की गयी। पुलिस के अथक प्रयास के फलस्वरुप अज्ञात शव की पहचान नीरज पुत्र स्व0 अमर सिंह हाल निवासी कोशिक बिल्डिग पुरानी कौडली थाना न्यू अशोक नगर पुरानी दिल्ली के रुप मे हुई थी। इस सम्बन्ध में मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 31/2026 धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के क्रम में आज दिनांक 17.01.2026 को स्वाट टीम देहात व थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-1. दिव्या देवी पत्नी नीरज निवासी कोशिक बिल्डिग पुरानी कौडली थाना न्यू अशोक नगर पुरानी दिल्ली 2. पिन्टू पुत्र कायम सिंह निवासी ग्राम नूहखास थाना जलेसर जनपद एटा ।
बरामदगी-
1. 01 ईट (आलाकत्ल)
2. 01 गमछा(आलाक्तल)
घटना का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ पर बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि था तथा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था करीब 10-12 साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी अभियुक्त पिन्टू से दोस्ती गयी तथा बाद दोनो के बीच प्रेम- प्रसंग हो गया था, उसके कहने पर अभियुक्त पिन्टू ने उसके पति नीरज से शराब पीने व काम दिलवाने के बाहने दोस्ती कर ली थी । नीरज कुछ दिनो से अधिक शराब पीने लगा व उसके साथ मारपीट करने लगा तथा शराब की लत में उसके गहने बेच दिये व आसपास के लोगो व रिस्तेदारो से कर्जा ले ले लिया था इसी बात से परेशान होकर उसने व पिन्टू ने मिलकर नीरज की हत्या की योजना बनायी ।योजनानुसार दिनांक 07.01.2026 को पिन्टू ने नीरज को शराब पिलायी तथा उसे अपने गांव ले जाने के बाहने आनन्द बिहार दिल्ली से बस मे बैठाकर बुलन्दशहर ले आया तथा बुलन्दशहर से आटो मे बैठाकर खुर्जा ले आया तथा अगवाल कट के पास खाली प्लाट में ले जाकर पिन्टू ने गमछे से नीरज का गला दबाकर व सिर मे ईट मारकर हत्या कर दी तथा वहां से फरार हो गया। मृतक की पत्नी द्वारा दिनांक 12.01.2026 को थाना अशोक नगर दिल्ली में मृतक नीरज की गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
धर्मेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा नगर
उ0नि0 प्रीतम सिंह, म0उ0नि अंजू बघेल देवेन्द्र, कृष्णकान्त, नवनीत, अक्षय त्यागी स्वाट टीम देहात-
उ0नि0 सोनवीर सोलंकी प्रभारी स्वाट टीम देहात
नेत्रपाल, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह , अमित कुमार विपिन, आकाश कुमार, अजय सोलंकी , मनीष कुमार, आशू धामा,नदीम, मनीष।












