सड़क पार करते समय किशोरी को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

सड़क पार करते समय किशोरी को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद| सड़क पार करते समय एक 17 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र स्थित याकूतगंज गांव की है।गांव निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री काजल सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना देर किए काजल को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में तैनात डॉ. एन. हुडा ने बताया कि किशोरी को घायल अवस्था में लाया गया था।

परिजनों के अनुसार उसे सांप ने डसा है। फिलहाल किशोरी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal