नेत्र रोगियों का सहारा बने, समाजसेवी राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ,निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 मरीजों को मिला लाभ, 66 को चश्मा और 19 को ऑपरेशन की सुविधा
दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा के ढिंगवश निवासी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी ग्राम प्रधान राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित इस शिविर में आर्यावर्त आई हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह की टीम ने क्षेत्र के शिविर में आए हुए नेत्र संबंधित मरीजों का नेत्र की जाँच किया।शिविर में 170 मरीजों की जाँच की गई, जिसमें 99 महिलाएं और 71 पुरुष थे। जाँच में 66 लोगों को नेत्र में चश्मे की समस्या पाई गई, उन्हें चश्मा दिया गया। बाकी सभी लोगों को दवा वितरित की गई। चिकित्सकों ने बताया कि दवाओं का सेवन नियमित रूप से करने से मरीजों को जल्द ही आराम मिलेगा।19 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है, जिन्हें राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी अपने निजी वाहन से रायबरेली के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाकर उनका ऑपरेशन कराएंगे। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन नई तकनीक से किया जाएगा, जिसमें लेसर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक से ऑपरेशन के बाद मरीजों को जल्दी आराम मिलता है और उनकी दृष्टि में भी सुधार होता है।समाजसेवी राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। हमने इस शिविर का आयोजन इसी उद्देश्य से किया है। हम आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में चश्मा, दवा और ऑपरेशन का पूरा खर्च उन्होंने स्वयं उठाया है समाजसेवी की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि यह शिविर उनके लिए एक वरदान साबित हुआ है, जिससे उन्हें अपनी आंखों की जांच कराने का मौका मिला और निःशुल्क उन्हें चश्मा और दवा ऑपरेशन की सुविधा मिली इस मौके पर आशु त्रिपाठी, आयुष पांडेय, रवि सरोज, सुरेश सरोज, मोती सरोज, लवकुश यादव, रोहित त्रिपाठी, मोहित त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।












