पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबन्धक बढ़नी पहुंचकर निर्माण कार्यों को परखा गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के बीच विण्डो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण।

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबन्धक बढ़नी पहुंचकर निर्माण कार्यों को परखा गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के बीच विण्डो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सिद्धार्थनगर।

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के मध्य विण्डो ट्रेलिंग का निरीक्षण और महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रही विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं को परखते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के मध्य विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण की शुरुआत में नकहा जंगल स्टेशन पहुंचने पर यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर से परिचालनिक कार्यप्रणाली के बारें में जानकारी ली। समपार संख्या 5 स्पेशल पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल की कार्य प्रगति व समपार संख्या 27 सी/2ई का संरक्षा निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन व इंजीनियरिंग गैंग के टैक मेन्टेनरों का रेल सम्बन्धी संरक्षा ज्ञान परखा। तत्पश्चात जीएम बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन भवन के सौंदर्याकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिये तथा बढ़नी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और माल भाड़ा परिवहन की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान महाप्रबन्धक के साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक राजेश कुमार, मुख्य सिग्नल इंजीनियर आरएल यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/आरएसपी राजीव कुमार एवं सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम दीपक कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) मनीष गंगवार, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) धनन्जय मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/

मुख्यालय विजय आनन्द वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) आईसी सुभाष व मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अजय कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें