संत प्रेमानंद पर मंडराया मौत का साया, सेकंडों में टली बड़ी दुर्घटना

संत प्रेमानंद महाराज पर मंडराया खतरा, लोहे का ट्रस गिरते-गिरते बचा हादसा!

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, पदयात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए लगाया गया एक भारी लोहे का ट्रस अचानक संत महाराज की ओर गिरने लगा। लेकिन समय रहते वहां मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाई और ट्रस को थाम लिया, जिससे बड़ा अनर्थ टल गया।

कुछ ही सेकेंड में टल गया बड़ा हादसा
घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोहे का ट्रस जैसे ही झुकने लगा, भक्तों और आयोजनकर्ताओं ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए उसे गिरने से रोक दिया। संत प्रेमानंद महाराज और उनके साथ चल रहे लोगों की जान बच गई।

श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद कुछ पलों के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। श्रद्धालु घबरा गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने सभी से संयम बनाए रखने की अपील की और शांति का संदेश दिया।संत प्रेमानंद महाराज पर मंडराया

आस्था डगमगाई नहीं, बढ़ी और मजबूत
इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद संत प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा को बीच में नहीं रोका। उन्होंने इसे पूरी श्रद्धा और संकल्प के साथ आगे बढ़ाया। इससे अनुयायियों में और अधिक ऊर्जा और भक्ति की भावना जागृत हुई।

ये भी पढ़ें इंस्टाग्राम फ्रेंड से शादी की ज़िद बनी मौत की वजह, भाई ने बहन को मारीं 5 गोलियां

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें