इंस्टाग्राम फ्रेंड से शादी की ज़िद बनी मौत की वजह, भाई ने बहन को मारीं 5 गोलियां

इंस्टाग्राम फ्रेंड से शादी की ज़िद बनी मौत की वजह, भाई ने बहन को मारीं 5 गोलियां

सोनीपत, हरियाणा: सोशल मीडिया की दोस्ती एक शादीशुदा महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक युवक ने अपनी बहन की इंस्टाग्राम फ्रेंड से शादी की ज़िद से नाराज़ होकर उसे पांच गोलियां मार दीं। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार को सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पति से तलाक चाहती थी महिला, इंस्टाग्राम फ्रेंड से रचाना चाहती थी ब्याह

मृतका की पहचान प्रीति (28) के रूप में हुई है, जिसकी सात साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पति ने उसे मायके छोड़ दिया था। दरअसल, प्रीति यूपी के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर चुकी थी और उसी से शादी की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

भाई को नहीं था मंजूर बहन का फैसला, उठाया खौफनाक कदम

प्रीति के इस फैसले से उसका भाई परमजीत नाराज़ था। बताया जा रहा है कि बहन के बार-बार ज़िद करने पर परमजीत का गुस्सा फूट पड़ा और उसने घर में ही उसे पांच गोलियां मार दीं। गोली लगने से प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

वारदात के बाद से आरोपी भाई फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पारिवारिक इज़्ज़त और समाजिक दबाव बना वजह?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार को प्रीति का सोशल मीडिया के ज़रिए रिश्ते बनाना और शादी की ज़िद करना मंजूर नहीं था। समाजिक दबाव और ‘इज़्ज़त’ के नाम पर हुए इस अपराध ने एक बार फिर ऑनर किलिंग की बहस को हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें 08 मई 2025 , बृहस्पतिवार: आज का राशिफल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें