इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो को लेकर मचा बवाल
मंडल संवाददाता अमित चौहान
अलीगढ़ में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि उक्त वीडियो में देवी-देवताओं का अपमान किया गया है, जिससे हिंदू समाज की जीबी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों और करणी सेना के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाना सासनी गेट पहुंचकर रिंकू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते रिंकू सिंह की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, लेकिन उनके द्वारा साझा की गई वीडियो से सनातन धर्म का अपमान हुआ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर द्वारा थाना सासनी गेट में लिखित तहरीर दी गई है, जिसमें रिंकू सिंह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर को स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल की बात कही है।
यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र का बताया जा रहा है।












