दिनांक:19/01/2026जिलाधिकारी (वि० / रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है

दिनांक:19/01/2026जिलाधिकारी (वि० / रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद। सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि में दिनांक 18.01.2026 (रविवार) विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत समस्त बी.एल.ओ. द्वारा अपने मतदेय स्थलों पर बैठकर आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया तथा अर्ह एवं छूटे हुए मतदाताओं से फार्म-6 मय घोषणा पत्र भरवाकर अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्राप्त किये गये हैं।विशेष अभियान में समस्त बी.एल.ओ. की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 44 बी.एल.ओ. बिना किसी पूर्वानुमति के अनुपस्थित पाये गये हैं, जिनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलन में लाते हुए वेतन रोकने सम्बन्धी कार्यवाही की जा रही है। अनुपस्थित पाये गये बी.एल.ओ. के कार्य की समीक्षा उनके विभाग से पर्यवेक्षणीय अधिकारी लगाकर पूर्ण करायी जायेगी।

दिनांक 18-01-2026 को विशेष अभियान के तहत जनपद

गाजियाबाद की विधानसभाओं में कुल 20953 फार्म-6 एवं 2310 फार्म-8 तथा 49 फार्म-7 प्राप्त हुए हैं, जिन्हें बी.एल.ओ. एप के माध्यम से डिजिटाइज कराकर समयान्तर्गत निस्तारित करा लिया जायेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें