शंकराचार्य का बड़ा बयान: “सरकार और सेना के साथ हैं, ज़रूरत पड़ी तो युद्धभूमि में भी उतरेंगे”

भारत-पाक तनाव पर शंकराचार्य का बड़ा बयान: “सरकार और सेना के साथ हैं, ज़रूरत पड़ी तो युद्धभूमि में भी उतरेंगे”

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच अब धार्मिक जगत से भी देशहित में सशक्त स्वर उठने लगे हैं। हिंदू धर्म के प्रमुख धर्मगुरु, ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गुरुवार रात के घटनाक्रम के बाद एक भावुक लेकिन निर्णायक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं भी देश की रक्षा के लिए सेना के साथ युद्धभूमि में उतरने को तैयार हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार रात पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए किए गए हमलों के जवाब में भारतीय सेना ने सशक्त प्रतिकार किया। फिर भी शुक्रवार तड़के पाक सेना ने एक बार फिर भारत के जम्मू और पंजाब के क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

अब समय है देश के साथ खड़े होने का” – शंकराचार्य

मेरठ प्रवास पर आए शंकराचार्य जी ने स्पष्ट कहा कि, “अब समय है कि हम अपने व्यक्तिगत कार्यों को छोड़कर राष्ट्र के पक्ष में खड़े हों। पाकिस्तान अब आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, लेकिन भारत की सुरक्षा व्यवस्था ने उसे करारा जवाब दिया है। यह तनाव कुछ समय तक रह सकता है, इसलिए हमने अपने आगामी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।”

देश एकजुट हो, सरकार और सेना का मनोबल बढ़ाए

शंकराचार्य जी ने आह्वान किया कि देश के हर नागरिक को इस समय राष्ट्रहित में एकजुट होकर भारत सरकार और सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व में देश सशक्त रूप से खड़ा है और हम सबको भी उनका साथ देना चाहिए।

भारत का पराक्रम शत्रु को उसकी भूल का अहसास कराएगा

अपने संदेश के अंत में शंकराचार्य जी ने कहा, भारत एक अपराजेय राष्ट्र है। जो भी इसके विरुद्ध खड़ा होता है, वह अपनी भूल का अहसास करता है। हम शत्रु की पराजय और भारत की विजय के लिए अनुष्ठान करेंगे। जय भारत।

ये भी पढ़ें शादाब हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, दोस्त ने ही मारा – वजह बनी भाभी की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें