गौतमबुध नगर,नोएडा से०150 युवराज मेहता मौत केस में सख़्त जांच: एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में SIT,

गौतमबुध नगर,नोएडा से०150 युवराज मेहता मौत केस में सख़्त जांच: एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में SIT, पुलिस कमिश्नर और DM मौके पर, 5 दिन में आएगा फैसला!

संवाददाता पवन सूर्यवंशी  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुई युवा इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच को निर्णायक मोड़ पर पहुँचा दिया है।

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में SIT की टीम ने पहले नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में करीब दो घंटे तक सघन पूछताछ और मैराथन बैठक की, जिसमें घटना से जुड़े प्रशासनिक और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।युवराज मेहता की मौत के बाद प्रशासन और सिस्टम की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

मामले को लेकर जनाक्रोश और दबाव दोनों बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जांच में जिसकी भी चूक या लापरवाही सामने आएगी, उस पर सख़्त कार्रवाई तय है।

इसके बाद SIT की टीम सीधे सेक्टर-150 स्थित घटनास्थल पर पहुँची। मौके पर नोएडा की पुलिस कमिश्नर,IPS लक्ष्मी सिंह गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम और अन्य आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। घटनास्थल पर गहन निरीक्षण और जांच जारी है, जहाँ सुरक्षा इंतज़ामों, स्थल की परिस्थितियों और संबंधित विभागों की भूमिका को बारीकी से परखा जा रहा है।

SIT ने स्पष्ट किया है कि जांच का उद्देश्य यह तय करना है कि युवराज मेहता की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा थी या फिर किसी स्तर पर गंभीर लापरवाही का परिणाम।

टीम ने संकेत दिए हैं कि अगले पांच दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय की जाएगी।

अब पूरे प्रदेश की निगाहें SIT की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि इस मामले में न्याय और जवाबदेही किस दिशा में जाती है।

ये भी पढ़ें दिनेश यादव सेनानायक 41 वीं वाहिनी पीएसी ने राजकीय सम्पत्ति, मैस पात्र, स्पोर्ट्स, इलैक्ट्रि‌क/इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की नीलामी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal