विकास कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं एवं सरसों की फसलों में कीट रोगों के साथ-साथ खरपतवारों का प्रकोप भी बढ़ रहा है
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद। विकास कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया किजिला कृषि रक्षा अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा जनपद के समस्त कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान समय में गेहूं एवं सरसों की फसलों में कीट रोगों के साथ-साथ खरपतवारों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। समय रहते पहचान एवं समुचित नियंत्रण न करने पर उपज में भारी कमी आ सकती है।
गेहूं की फसल में कीट प्रबंधन
यदि गेहूं की फसल में दीमक का प्रकोप दिखाई दे, तो नियंत्रण हेतु क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी 2.0 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर सिंचाई के साथ प्रयोग करें।
यह उपचार फसल की 21-25 दिन की अवस्था अथवा पहली सिंचाई के समय अधिक प्रभावी रहता है। आवश्यकता पड़ने पर 3-4 दिन बाद पुनः निरीक्षण कर उपचार करें।
गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण
गेहूं की फसल में संकीर्ण पत्ती एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के नियंत्रण हेतु फसल की 25-30 दिन की अवस्था में निम्न शाकनाशी दवाओं का प्रयोग करें
सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 डब्ल्यूपी / 33 ग्राम प्रति हेक्टेयर या मेटसल्फ्यूरॉन मिथाइल 20 डब्ल्यूपी 16 ग्राम प्रति हेक्टेयर या मिश्रित खरपतवारों के लिए क्लोडिनाफॉप मेटसल्फ्यूरॉन का अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें।
छिड़काव साफ मौसम, उचित नमी एवं सपाट खेत में करें तथा दवा की अनुशंसित मात्रा का ही प्रयोग करें।
सरसों की फसल में कीट प्रबंधन सरसों की फसल में माहू (एफिड) कीट के प्रकोप की स्थिति में पत्तियों पर पीलेपन, चिपचिपे स्राव एवं कीटों की अधिक संख्या दिखाई देती है।
इसके नियंत्रण हेतुकृ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल 250-300 मिली प्रति हेक्टेयर अथवा मेलाथियान 50 ईसी / 1250-1500 मिली प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें।
नीम का तेल 1500 पीपीएम 2.5 लीटर/हेक्टेयर का छिड़काव करें।
वैकल्पिक रूप से थायमेथोक्साम 25 डब्ल्यूजी / 400 ग्राम प्रति हेक्टेयर का प्रयोग किया जा सकता है।
किसानों को सलाह दी जाती है कि कीटनाशक व शाकनाशी का प्रयोग करते समय सुरक्षा मानकों का
पालन करें तथा अनावश्यक दवाओं के मिश्रण से बचें।
इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु किसान भाई जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, गाजियाबाद से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर- 7839882568












