नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना फेस-1 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना फेस-1 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गौतम बुध नगर थाना फेस-1 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना फेस-1 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-9 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान गांजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्त वसीम सैफी पुत्र नसीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से ग्राम कंकरखेड़ा, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ का निवासी है तथा वर्तमान में हरौला, सेक्टर-5, नोएडा में रह रहा था। अभियुक्त की उम्र 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-028/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नर रेट निरंतर सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।।

गिरफ्तार करने वाली टीम:- फेस 1 नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुध नगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal