थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा अपने पति की जीभ काटने सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक 20.01.2026 को थाना मोदीनगर पर वार्दा या श्रीमती गीता पत्ती रामौतार निवासी संजयपुरी गली न0-1 बेगमाबाद थाना मोदीनगर गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी पुत्रवधु श्रीमती ईशा पत्ती विपिन कुमार के द्वारा गाली गलौच कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व वादिया के पुत्र विपिन कुमार की जीभ काट देने के सम्बन्ध में। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोदीनगर पर तत्काल धारा 115(2)/352/351(3)/118(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्मश्चात दिनांक 20.01.2026 को थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त । ईशा पत्ती विपिन कुमार निवासी संजयपुरी गली न0-1 बेगमाबाद मोदीनगर गाजियाबाद को थाना क्षेत्र मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनो का आपस मे खाने को लेकर लडाई झगडा हो रहा था जिसके दौरान आवेश में आकर मैने पति की जीभ काट ली थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
ईशा पत्नी विपिन कुमार निवासी संजयपुरी गली न0-1 बेगमाबाद मोदीनगर
गाजियाबाद उम्र करीब 24
आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मोदीनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्म आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ।












