हरे पेड़ों पर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के हरे-भरे पेड़ों परआरी चलवाने पर वन विभाग की कार्य वाही-:आरडब्लूए की कार्यकारिणी सदस्य मनवीर चौधरी पर हुआ मुकदमा दर्

हरे पेड़ों पर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के हरे-भरे पेड़ों परआरी चलवाने पर वन विभाग की कार्य वाही-:आरडब्लूए की कार्यकारिणी सदस्य मनवीर चौधरी पर हुआ मुकदमा दर्

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में हरे पेड़ों पर आरी चलवाने के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। वन विभाग ने इसे कानून के विरुद्ध मानते हुए आरडब्लूए कार्यकारिणी के एक सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।बता दें कि बीती वर्ष 23 दिसम्बर 2025 को गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल ने सोसायटी में दर्जनों हरे पेड़ों की ट्रिमिंग के नाम पर सारी टहनियों को कटवाने की शिकायत की थी। स्थानीय निवासियों ने इस ओर ऐतराज भी उठाया तो पेड़ काटने वाले ने आरडब्लूए के कहने पर पेड़ काटने की बात स्थानीय निवासियों को बताई थी। जिसके बाद गौरव बंसल ने मुख्यमंत्री पोर्टल, वन विभाग, जिलाधिकारी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद वन दरोगा अंकुश चौधरी व वन रक्षक निशांत वर्मा ने सोसायटी का निरीक्षण भी किया था। मंगलवार को गौरव बंसल ने वन विभाग में जाकर शिकायत के सम्बंध में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। जहां वन दरोगा श्याम बिहारी से उनकी मुलाकात हुई उन्होंने बताया कि आरडब्लूए कार्यकारिणी के सदस्य मनवीर चौधरी के खिलाफ वन विभाग ने केस नंबर RCN/100/25/26
दिनांक 17 जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही से सोसायटी के निवासी अत्यंत प्रसन्न हैं। उनका कहना है

कि गाजियाबाद में प्रदूषण बहुत अधिक है उस पर भी पेड़ों का इस प्रकार कटान होना अत्यंत दुखद है। अब इस कार्यवाही के बाद कोई पेड़ कटवाने की हिम्मत नहीं कर पायेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें