पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, हीरापुर गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, हीरापुर गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

संवाददाता:पंकज मिश्रा  कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ित पक्ष के विकास यादव ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला किया। जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे कई लोग चोटिल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इसी गांव में 1 जनवरी को क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, तभी से तनाव बना हुआ था, जो अब हिंसक रूप में सामने आया।

फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एसपी ने किया पैदल गश्त

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal