लूट लो चाहें जैसे भी टैक्स लगा कर सब कुछ अपना है,>नगर निगम कानपुर

लूट लो चाहें जैसे भी टैक्स लगा कर सब कुछ अपना है,>नगर निगम कानपुर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर नगर निगम विभाग बना व्यवसायिक वाहनों से अवैध वसूली करने का बड़ा ठिकाना नगर निगम का अवैध वसूली अभियान बेनकाब,ऑटो लोडर व मध्यम वाहनों से जबरन वसूली, प्रति वाहन ₹1500 की अवैध पर्ची थमाई जा रही

कानपुर शहर में नगर निगम विभाग की मनमानी अब खुलेआम सड़कों पर दिखाई देने लगी है। ऑटो लोडर और मध्यम वाहनों के चालकों से नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली अभियान चलाए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है।

समिति द्वारा नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय का घेराव कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि नगर आयुक्त न तो इस अवैध वसूली पर कोई ठोस जवाब दे सके और न ही ऑटो लोडर समिति के सदस्यों से बात करना ज़रूरी समझा।

अपर नगर आयुक्त आवेश खान ने अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश तो दिए, लेकिन आरोप सिद्ध होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि दोषी कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया गया।

समिति का आरोप है कि जब वाहन चालक पहले ही रोड टैक्स,फिटनेस टैक्स,अन्य वैध शुल्क,अदा कर चुके हैं, तो फिर नगर निगम किस आधार पर बिना पुख्ता साक्ष्य के ₹1500 प्रति लोडर की अवैध वसूली कर रहा है?

आरोप है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी फर्जी पर्चियां थमा कर शहरभर में घूम-घूम कर लोडरों पर ज़बरन कार्रवाई कर रहे हैं और सामान ढोने से रोकने की धमकी दी जा रही है।

आक्रोशित ऑटो लोडर समिति ने धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम में चल रहे एक और भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है।

ये भी पढ़ें ABES कॉलेज के पास सर्विस रोड बना हादसों का सबब, ई-रिक्शा और बाइक लगातार नाले में गिर रहीं, जिम्मेदार मौन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें