ABES कॉलेज के पास सर्विस रोड बना हादसों का सबब, ई-रिक्शा और बाइक लगातार नाले में गिर रहीं, जिम्मेदार मौन
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद ABES कॉलेज के पास सर्विस रोड़ पर E रिक्शा और बाइक नाले में गिरती रहती हैं, परन्तु कोई नेता या अधिकारी कुछ नहीं कर्ता।
क्रॉसिंग रिपब्लिक से मेन रोड़ नैशनल हाइवे पर पहुंचने के लिए एकमात्र पब्लिक ट्रांसपोर्ट E रिक्शा है, सड़क मार्ग सड़क मार्ग है।
जिसे ट्रैफिक पुलिस द्वारा सर्विस रोड़ पर चलने के लिए बाध्य किया गया है। जनता जनार्दन हो रही है परेशान लोगों की समस्याओं का नहीं मिल रहा है समाधान।
NHI से आने का मात्र यह सर्विस रोड शासन और प्रशासन को दैनिक चक्र के माध्यम से एक बार फिर अवगत कराया जा रहा है कि लोगों की समस्याओं को कृपया संज्ञान में ले से सटे हुए हाई सोसाइटी एरिया और बड़े कॉलेज के स्टूडेंट वहां पर आवा जावा है कहीं कोई घटना कारित न हो कृपया कर इस जर्जर रोड की मरम्मत का कार्य जल्दी कराया जाए और नाले का भी विकास जीडी द्वारा एवं नगर निगम द्वारा मामले को संज्ञान में लिया जाएएकजुट होकर ही लोगों की समस्याओं का हल हो सकता है मामला बहुत गंभीर है बार-बार अवगत कराया जाता है लोगों की समस्याओं को ऐसा नहीं है कि अधिकारी इस रोड पर ना आते हो एक बार फिर अवगत कराया जा रहा है कि कोई बड़े हादसे से लोगों को बचाया जा सके कृपया इस पर संज्ञान लें।
यह सर्विस रोड़ की हालत जर्जर है, इसके पास के नाले की दीवार काफी समय पहले ही ढह चुकी है, रोड़ का 30% हिस्सा नाले में समा गया है। इस सर्विस रोड़ पर बहुत से प्ले स्कूल, और एक कॉलेज है।
आए दिन E रिक्शा और बाइक गिरते रहते हैं, प्रशासन की ओर से कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है।
आज कुछ न्यूज चैनल्स ने लोगों से बात की और समस्या को जाना।
आशा है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का निवारण करेगा।
अगर जल्दी ही समाधान नहीं किया तो नोएडा 150 जैसी घटना कभी भी हो सकती है।













