गौ माता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर कराया उपचार

गौ माता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर कराया उपचार

औरैया, मुरादगंज कस्बा. शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे मुरादगंज हाईवे के समीप खेतों में पानी दे रहे मुकेश यादव ने देखा कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में गौ माता का एक पैर टूट गया।

इसकी सूचना मुकेश यादव ने तुरंत गौ रक्षक ठाकुर अक्षय सेंगर को दी। सूचना मिलते ही ठाकुर अक्षय सेंगर ने गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर को अवगत कराया।

प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर ने तत्परता दिखाते हुए डायल 1962 व 1033 पर कॉल कर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। क्रेन मशीन और जेसीबी की सहायता से घायल गौ माता को हाईवे से हटाकर पास के खेत में सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया, जहां तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई।

घटना स्थल पर गौ रक्षा दल भारत के कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। साथ ही भगवान श्री राम कृष्ण जाने गौशाला समिति एवं गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी ने घटना पर चिंता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें एटा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ – तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें