खेत में पानी देते वक्त टूटी हाइटेंशन लाइन, 15 वर्षीय किशोर की मौत, भाई गंभीर रूप से झुलसा

खेत में पानी देते वक्त टूटी हाइटेंशन लाइन, 15 वर्षीय किशोर की मौत, भाई गंभीर रूप से झुलसा

संवादाता काव्यांश रावत : एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के कैला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब चिकोरी के खेत में पानी लगाते वक्त अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। हादसे में दो किशोर करंट की चपेट में आ गए। इसमें 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद परिजन घायल किशोर को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर राजा का रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें गौ माता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर कराया उपचार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें