जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
(गाजियाबाद।जनपद-गाजियाबाद के भूतपूर्व सैनिकों/वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ जिला सैनिक बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी महोदय, गाजियाबाद) की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजियाबाद कैप्टन (आई. एन.) राम प्रवेश सिंह ने बैठक में उपस्थित एडम कमान्डेन्ट स्टेशन हेडक्वाटर बाबुगढ छावनी, हापुड, एवं सभी विभागों के अधिकारी/पदाधिकारियों एवं सदस्य जिला सैनिक बन्धु बैठक तथा वीरांगनाओ तथा पूर्व सैनिकों का सभा में आने का आभार व्यक्त किया तदोपरान्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई एन) राम प्रवेश सिंह ने कार्यालय द्वारा मत सैनिक बन्धु बैठक 18.11.2025 के उपरान्त किये गये मुख्य कार्यों से अवगत कराया।उसके पश्चात जिला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद द्वारा बैठक में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों को सम्बोधित किया गया। सबसे पहले पूर्व में हुई बैठकों में आये 04 आवेदन पत्रों पर चर्चा हुई। जिसमें पूर्व ऑनरेरी ले० सुदेशपाल के प्रकरण में अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने बताया कि उनके बैंक ने एनसीएलटी में केस दायर कर दिया है। अतः जिलाधिकारी महोदय के जरिये बैंक जोनल हैड को बुलाकर ए०डी०एम० सिटी एवं एल०डी०एम० की उपस्थिति में इस समस्या का समाधान करवाने निर्देश दिये। पूर्व सैनिक एक्स सार्जेन्ट प्रवीन कुमार के खसरा नं0 560 एवं 502 में सीमेंट की स्लैब लगाकर भूमाफियों द्वारा किये अवैध कबजे को हटवाये जाने के संबंध में नायब तहसीलदार सदर को निर्देश दिये गये व श्रीमती अंजू रानी पत्नी स्व० सैनिक सूबेदार मेजर ब्रजमोहन उजलायन को अवगत कराया कि पैमाईश तीन दिन के अन्दर करा दी जायेगी। इसके पश्चात पूर्व सैनिक बी०सी० बन्सल द्वारा गत बैठक में दिये गये बिन्दु पर संस्तुति के कारण निस्तारित किया गया।तत्प श्चात नई बिन्दुओं एवं उस समय 07 आवेदन पत्र जिसमें प्रमुख तौर पर गन लाईसेन्स स्थानान्तरण / पंजीकरण के मामले प्रस्तुत किये गये। आवेदनों को एक-एक करके सुना गया तथा इनके निस्तारण हेतु ए०डी०एम० सिटी, गाजियाबाद को निर्देश दिया गया। बैठक के अन्त में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद कैप्टन (आई०एन०) राम प्रवेश सिंह द्वारा जिला सैनिक बन्धु बैठक में उपस्थित प्रशानिक अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा व बैठक में आये लगभग 50 पूर्व सैनिकों/आश्रितों का आभार व्यक्त किया तथा आग्रह किया गया कि बैठक में अधिक से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित हो और अपनी समस्या सम्बन्धी आवेदन-पत्र बैठक से दो दिन पूर्व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जनपद-गाजियाबाद में प्रस्तुत करें, जिससे उनकी समस्या का निदान समय से किया जा सके । जिला सैनिक बन्धु बैठक में सदस्य श्रीमती अंजू रानी एडम कमान्डेन्ट स्टेशन हेडक्वाटर बापुगढ मुख्य कोषाधिकारी नगर आयुक्त नगर निगम जिला सूचना अधिकारी, जिला पचांयत अधिकारी जिला अग्रणी बैंक प्रतिनिधि, आदि जिला सैनिक बन्धु बैठक के सदस्य व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के श्री पवन कुमार वरिष्ठ सहायक श्री विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक व श्रीमती कविता देवी, कनिष्ठ सहायक, श्रीमती रीतू सिंह, कनिष्ठ सहायक व श्री निपुण पायला, कनिष्ठ सहायक व राकेश व पवन उपस्थित रहे।












