मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ,निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन
कार्य(SIR)-2026 के अंतर्गत उज्जैन जिले में प्रत्येक मतदान केदो पर फॉर्म- 6, 7 व 8 जो की ,मतदाता को जोड़ने ,नाम काटने व परिवर्तन के लिए उपयोग में लाया जाता है उसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोशन सिंह जी से मिलकर विस्तृत रूप से ली! साथ ही जिले में फॉर्म -07( नाम काटने ) में होने वाली अनियमिताओं की जानकारी कलेक्टर को दी व जिले में अब तक फार्म-07 से काटे गए मतदाताओं की जानकारी भी प्राप्त की! इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक महेश परमार जी ,महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस जी ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी जी, नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर जी एवं जिला निर्वाचन प्रभारी हेमंत जौहरी मौजूद रहे!












