मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर नीलगंगा सिंहस्थ पड़ाव स्थल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
संवाददाता संतोषयादव उज्जैन

सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत श्री हरगिरि जी महाराज का आशीर्वाद लेकर सिंहस्थ संबंधी सुझाव प्राप्त किए।
इस अवसर पर सिंहस्थ 2028 में छावनी व्यवस्थाओं, भूखंड आवंटन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।












