हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, बुजुर्गों को बनाते थे शिकार – कपल गिरफ्तार

जैसलमेर में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, बुजुर्गों को बनाते थे शिकार – कपल गिरफ्तार

जैसलमेर, राजस्थान: राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस ने एक सक्रिय हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक कपल को गिरफ्तार किया है। यह गैंग बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाता था और फिर ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शानू कुमार (24), पुत्र मुकेश निवासी बेलवार, वैशाली (बिहार) और स्मृति जैन (24), पुत्री अनिल जैन, तालपुरा, ललितपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कपल अब तक कई बुजुर्गों को अपना शिकार बना चुका है, जिनमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, एक होटल स्वामी और एक जूस की दुकान के मालिक शामिल हैं। आरोपियों ने पहले इन व्यक्तियों से दोस्ती बढ़ाई, फिर उन्हें अकेले में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाई। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली गई।

जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अश्लील वीडियो तैयार करने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें और ऐसी किसी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें।

ये भी पढ़ें हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत, डॉक्टर पर FIR दर्ज

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया