प्रतापगढ़ थाना महेशगंज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिला से छेड़खानी वा मारपीट मामले में दो युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ थाना महेशगंज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिला से छेड़खानी वा मारपीट मामले में दो युवक गिरफ्तार

संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्यवाही महिला से छेड़खानी व मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना पर कारवाई की गई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0 16/26 धारा 74/76/115(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज श्री राधेश्याम के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम थाना महेशगंज द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई।मिशन शक्ति टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमदपुर चारपुरा के पास से अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

*01.* सुनील वर्मा पुत्र राजेश वर्मा, उम्र करीब 23 वर्ष,

*02.* संतराम पटेल पुत्र राजकुमार पटेल, उम्र करीब 24 वर्ष,

निवासीगण – ग्राम महमदपुर चारपुरा, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

म0उ0नि0 सुश्री वन्दना वर्मा मय हमराह का0 विपिन कुमार, म0का0 कंचन कुमारी मिशन शक्ति टीम थाना महेशगंज प्रतापगढ़ जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ की गई इस कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है

ये भी पढ़ें धवारी में चोरों ने मकान का ताला तोड़ किसान की फसल को किया चोरी,क्षेत्र में मचा हड़कंप 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया