दिव्यांग क्रिकेट को नई पहचान दे रही हरियाणा पीड़ी क्रिकेट लिग
संवाददाता सागर गोयल पानीपत हरियाणा। देश में दिव्यांग खिलाड़ियों को लाने की एक और ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहा है। हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चौधरी खुर्शीद अहमद मेमोरियल हरियाणा पीढ़ी लिंग सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 23 24 और 25 जनवरी 2026 को भगमल क्रिकेट अकादमी नल्हड़ नहूँ में खेला जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चौधरी आफताब अहमद, रवि चौहान जनरल सेक्रेटरी आदि उपस्थित रहेंगे।
इसी बीच हरियाणा के दिव्यांग क्रिकेट कोच भीम सिंह ने बताया डी.सी.सी.आई. जेनरल सेक्रेटरी रवि चौहान दिव्यांग क्रिकेट को बहुत आगे तक लेकर गए है जब भी हमें उनकी जरूरत पड़ती है वो हमारा साथ देने के लिए तैयार रहते हैं हम छोटे-छोटे शहर, गाव से अच्छे बच्चों तैयार करते हैं और वो बच्चे आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का का नाम रोशन करते हैं हरियाणा से आज भी बहुत सारे खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें वसंत पंचमी के अवसर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन भारी संख्या आशीर्वाद देने पहुंचे दंडी संन्यासी













