जनपद एटा में स्किल इंडिया कम्पटीशन–2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि के उत्कृष्ट प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश में प्रथम
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित ‘स्किल इंडिया कम्पटीशन–2025’ के पंजीकरण में उत्तर प्रदेश को सम्पूर्ण देश में प्रथम स्थान दिलाने में जनपद एटा द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी एटा महोदय द्वारा प्राप्त किया गया। यह उपलब्धि जनपद स्तर पर कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट समन्वय तथा युवाओं की व्यापक भागीदारी का प्रतिफल है।
एटा द्वारा किए गए इन प्रयासों से न केवल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है, बल्कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित करने की दिशा में भी एक मजबूत संदेश गया है।












